BiggBoss12: सपना चौधरी का खुमार दर्शकों के दिलों दिमाग पर काफी छाया

इन दिनों सपना चौधरी का खुमार दर्शकों के दिलों दिमाग पर काफी छाया हुआ है। दर्शक उन्हें देखने और उनसे मिलने के लिए काफी उत्सुक नजर आते हैं। बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा रहीं सपना ने शो तो नहीं जीता लेकिन सभी दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया। इसके साथ ही सपना ने अपना गजब का ट्रांसर्फोरमेशन किया है जिसकी वजह से भी वह चर्चा में रहती हैं। Image result for BiggBoss12: सपना चौधरी

फिलहार सपना चौधरी के फैंस के लिए एक खुशखबरी यह है की जल्द वह बिग बॉस सीजन 12 में नजर आने वाली हैं। इन दिनों घर में दिवाली के चलते नए-नए गेस्ट आ रहे हैं। सबसे पहले घर में पिछले सीजन के मास्टर माइंड विकास गुप्ता और बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंडे आए थे। अब घर की दूसरी गेस्ट के तौर पर सपना की एंट्री होने वाली है। Image result for BiggBoss12: सपना चौधरी

सपना की एंट्री के साथ घर में काफी धमाल देखने को मिलेगा। घर के सदस्यों को उनके साथ डांस और मस्ती करने का मौका मिलेगा। अब देखना होगा सपना की एंट्री के साथ बिग बॉस घर वालों से क्या करवाते हैं साथ ही एक बार फिर दर्शकों को सपना से रूबरू होने का मिलेगा। इतना ही नहीं बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को सपना से मिलने के लिए टिकट्स खरीदनी पड़ी है और उनका डांस देखकर सारे घर वाले खूब धूम मचाते हुए नांच रहे हैं। यह काफी मजेदार है।

इसके अलावा बॉलीवुड में जोरों शोरों से चल रहे #MeToo कैंपेन का सपना चौधरी वाहियात बताया है। पिछले दिनों अपने एक बयान में सपना चैधरी ने #MeToo के बारे में बात करते हुए कहा की यह बिल्कुल बकवास है। उन्होंने यह भी कहा कि ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती है।

इसके अलावा सपना यह भी कहा कि कोई भी लड़की ऐसा पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं करती है और ना ही गलती हमेशा लड़कों की ही नहीं होती है।