बड़ीखबर : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में गठित ये 15 ट्रस्टी हुए फ़ाइनल, देखें पूरी सूची

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे जिसमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा। बता दें कि संसद के बजट सत्र के दौरान पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित होने वाले ट्रस्ट के लिए प्रस्ताव दिया। ट्रस्ट का नाम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र रखने का प्रस्‍ताव है। पीएम ने कहा कि यह ट्रस्ट सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, मंदिर बनाने के लिए बनेगा।

ये होंगे ट्रस्टी

1. के पाराशरण, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील।
2. जगतगुरु शंकराचार्य ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वतीजी महाराज, प्रयागराज।
3. जगतगुरु मध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ जी महाराज, पेजावर मठ, उडुपी।
4. युगपुरुष परमानंद जी महाराज, हरिद्वार।
5. स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज, पुणे।

शाहीन बाग में मुस्लिम महिलाओ ने किया ऐसा, लोगो में फैली दहशत

7. डॉक्टर अनिल मिश्र, होम्पयोपैथिक डॉक्टर, अयोध्या।
8. श्री कामेश्वर चौपाल, पटना (एससी सदस्य)।
9. बोर्ड ऑफ ट्रस्टी द्वारा नामित एक ट्रस्टी, जो हिंदू धर्म का हो।
10. बोर्ड ऑफ ट्रस्टी द्वारा नामित एक ट्रस्टी, जो हिंदू धर्म का हो।
11. महंत दीनेंद्र दास, निर्मोही अखाड़ा, अयोध्या बैठक, अयोध्या (निर्मोही अखाड़े का प्रतिनिधि), जो कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पैरा 805(4) के निर्देशानुसान ट्रस्टी होगा।

राम मंदिर को लेकर ओवैसी ने उठाया ये बड़ा सवाल, कहा हम नहीं भूलेंगे…

12. केंद्र सरकार द्वारा नामित एक प्रतिनिधि, जो हिंदू धर्म का होगा और केंद्र सरकार के अंतर्गत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अफसर होगा। यह व्यक्ति भारत सरकार के संयुक्त सचिव के पद से नीचे नहीं होगा। यह एक पदेन सदस्य होगा।
13. राज्य सरकार द्वारा नामित एक प्रतिनिधि, जो हिंदू धर्म का होगा और उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अफसर होगा। यह व्यक्ति राज्य सरकार के सचिव के पद से नीचे नहीं होगा। यह एक पदेन सदस्य होगा।
14. अयोध्या जिले के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, जो कि सरकार के पूर्व कर्मचारी और हिंदू धर्म के होंगे को भी ट्रस्टी बनाया जाएगा। अगर किसी कारण से मौजूदा कलेक्टर हिंदू धर्म के नहीं हैं, तो अयोध्या के एडिशनल कलेक्टर (हिंदू धर्म) पदेन सदस्य होंगे।