तरबूज के बीजों का इस्तेमाल करने से मिलता है ये लाभ

गर्मियों में तरबूज खाना किसे पसंद नहीं होता। हालांकि तरबूज पसंद करने वालों को इसके बीजों से चिढ़ जरूर होती है। मुंह में पहुंचकर ये तरबूज का सारा स्वाद जो खराब कर देते हैं।

अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो तरबूज के बीजों को सख्त नापसंद करते हैं तो यह जानकारी आपके विचार बदल सकती है। ये बीज भले ही आपके फल का स्वाद खराब कर देते हों लेकिन न्यूट्रिशनल वैल्यू में ये काफी आगे होते हैं। इन बीजों में न केवल कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं बल्कि ये ब्यूटी के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। तरबूज के बीज का तेल लोग स्किन पर लगाते हैं। यहां जानिए, इनके कुछ और फायदे।

बात करें तरबूज के बीज की तो इनकी न्यूट्रीशनल वैल्यू भी कुछ कम नहीं होती। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, प्रोटीन, जिंक, फोलेट, पोटेशियम, कॉपर वगैरह भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आप इन्हें नैचुरल मल्टीविटामिन मान सकते हैं। इन्हें स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है और सबसे बड़ी बात इनमें कैलोरी भी ज्यादा नहीं होती। ये हड्डियों के लिए अच्छे होते हैं, इम्यूनिटी मजबूत रखते हैं और आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोलरखते हैं।