B’day Spl: परिणीति चोपड़ा ने बताया की किस वजह फिल्मों में वजह नहीं आना चाहती थीं

2 अक्टूबर को अंबाला में जन्मीं परिणीति चोपड़ा आज अपना 30 वां बर्थ डे मना रही है। परिणीति चोपड़े ने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। 2011 में लेडिज वर्सेज रिकी बहल फिल्म से परिणीति ने अपने करियर की शुरूआत की थी।

Related image

हालांकि फिल्म में परिणीति चोपड़ा सपोर्टिंग रोल में नजर आई थी।फिल्म में उनके काम की काफी सरहाना की गई थी। फिर साल 2014 में आई “इश्कज़ादे” के लिए उनकी खूब तारीफ हुई।  परिणीति बिजनेस, फाइनेंस और अर्थशास्त्र में ट्रिपल हॉनर्स करने के बाद साल 2009 में मैनचेस्टर से इंडिया लौटी।Image result for B'day Spl: परिणीति चोपड़ा

लेकिन क्या आप जानते है फिल्मों आने से पहले परिणीति की सोच फिल्मों को लेकर काफी अलग थी। उन्हें एक्टिंग करना और एक्टर्स पसंद नहीं थे क्योंकि उन्हें बहुत मेकअप करना पड़ता था और यहीं वजह थी कि वो इस प्रोफेशन में आना ही नहीं चाहती थी। Related image

बाद में परिणीति ने जब अपनी बहन का काम देखा तो उन्होंने अपनी सोच बदली और फिल्मों में काम करने का फैसला किया।क्या आप जानते है परिणीति सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि उन्हें शास्त्रीय संगीत की भी अच्छी जानकारी है उन्होंने म्यूजिक में बीए किया है।Related image

फिल्मों आने से पहले के बारे में बात करे तो परिणीति यश राज फिल्म्स में पब्लिक रिलेशन कंसलटेंट के तौर पर काम करती थीं। इस दौरान परिणीति ने दिल बोले हड़िप्पा’, ‘रॉकेट सिंह’, ‘बदमाश कंपनी’, ‘लफंगे परिंदे’ और ‘बैंड बाजा बारात’ जैसी सफल फिल्मों में मैनेजमेंट का काम संभाला है। फिल्मों में आने के बाद उनके काम की तो खूब सराहना की गई लेकिन उनके वजन के कारण काफी आलोचना भी की गई।Related image

परिणीति ने खुद को फिट करने का फैसला किया और देश छेड़ दिया। दरअसल, परिणीति ने पिछले साल डेटॉक्स प्रोग्राम को फॉलो किया। यह वजन कम करने की एक विधि है, जो ऑस्ट्रिया में की जाती है। इसमें कोई सर्जरी नहीं की जाती। उन्होंने एक बार कहा कि अगर वो किसी और प्रोफेशन में होती तो उन्हें अपने वजन के लिए इतनी नहीं सोचना पड़ता लेकिन इस फिल्ड में होने के कारण उन्हें वजन कम करना पड़ा। काम को लेकर बात की जाए तो हाल ही में परीणीति की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड रिलीज हुई है।