बहराइच में सपा प्रत्याशी के भाई पर हमला,कई कार्यकर्ता घायल

यूपी में बहराइच जिले के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार की रात दो प्रमुख राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच भीषण बवाल हो गया। सपा समर्थकों ने भाजपाइयों

हमले में सपाइयों की आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी मुकेश श्रीवास्तव के भाई बालेन्द्र पर गुरुवार रात जानलेवा हमला हुआ।

पथराव में आधा दर्जन गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हमले में कई सपा कार्यकर्ता घायल हो गए। प्रत्याशी मुकेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में आक्रोशित सपा समर्थकों ने थाने घेराव किया। सपा समर्थकों व प्रत्याशी ने पुलिस पर सत्ता पक्ष का साथ देने के आरोप लगाया है। घटना की सूचना पाकर सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव भी मौके पर पहुंच गए। सपाइयों पर हुए इस हमले से फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। पर हमले का आरोप लगाया है।