चेहरे पर मुहांसों से छुटकारे पाने के लिए लगाए ये…

चेहरे पर मुहांसों का निकलना एक कॉमन समस्या है, कुछ लोगों में ऐसा खाने-पीने की गलती, खराब लाइफस्टाइल और हॉर्मोनल इंबैलेंस की वजह से होता है। कई महिलाओं को पीरियड्स से पहले पिंपल निकल जाते हैं।

अगर आपको भी मुहांसे निकल जाते हैं, तो आपको परेशान नहीं होना है क्योंकि आप घर में मौजूद चीजों को इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे हफ्तेभर में पिंपल से निपटा जा सकता है।

मुहांसों से छुटकारे के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

 लहसुन करें यूज

पिंपल हटाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें ऐंटिवायरल, ऐंटिफंगल, ऐंटिसेप्टिक और ऐंटिऑक्सिडेंट है, जो पिंपल से छुटकारे में मदद करते हैं। इसे लगाने के लिए लहसुन को छील लें और फिर इसे पिंपल पर लगाएं।

 संतरे का छिलका

स्किन केयर में संतरे काफी अच्छे होते हैं। इसमें विटामिन सी होता है। इसे लगाने के लिए चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें और फिर संतरे के छिलके को पिंपल पर लगाएं।

 बर्फ लगाएं

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए बर्फ का टुकड़ा इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्फ पिंपल की रेडनेस को कम करता है, जिससे सूजन कम होती है और जलन भी कम होती है। इसे लगाने के लिए बर्फ के टुकड़ों को कपड़े में लपेटकर उसे कुछ देर के लिए लगाएं।