गुजरात समेत इन 7 जिलों में जारी हुआ अलर्ट, महाराष्ट्र पर भी खतरा

फिलहाल चक्रवात गोवा से 330 किमी दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 570 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और गुजरात के सूरत से 800 किमी दक्षिण पश्चिम की दूरी पर है।

 

चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद 2 जून की सुबह तक इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। तूफान रायगढ़ के हरिहरेश्वर (रायगढ़, महाराष्ट्र) और दमन के बीच उत्तर महराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तट से 3 जून की शाम या रात को टकरा सकता है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,98,706 हो गई है। इनमें 97,581 केस सक्रिय हैं और अब तक 95,526 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर देश में अब तक 5,598 लोगों की जान जा चुकी है।

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 8,171 नए केस सामने आए हैं और 204 लोगों की मौत हो गई है।

‘अम्फान’ के बाद चक्रवाती ‘निसर्ग’ का खतरा मंडारने लगा है। दक्षिण गुजरात के सूरत, नवसारी, वलसाड, डांग और भरूच के सात जिले, सौराष्ट्र के भावनगर और अमरेली के अलावा केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव हाई अलर्ट पर रखा गया है। महाराष्ट्र में भी NDRF की टीमें तैनात की गई हैं।