उत्तराखंड में एक महिला ने एक साथ चार…, एम्स में हुई भर्ती

एम्स के निदेशक रविकांत ने कहा कि यह एक जोखिम भरा ऑपरेशन था जिसे स्त्री रोग और नियोनेटोलॉजी विभागों के प्रमुख डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

 

उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी की रहने वाली महिला को दो फरवरी को एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि मां और चारों बच्चे स्वस्थ हैं।

उत्तरकाशी की एक महिला ने शनिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया।