विद्यालय के दो शिक्षकों की दृष्टिहीन छात्रा पर थी घिनौनी नजर, कमरे में ले जाकर…

अंबाजी के कुंभारिया के निकट स्थित प्रज्ञाचक्षु विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा के साथ दो शिक्षकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है| यह घटना तब सामने आई जब छात्रा  में अपनी घर गई थी|

स्कूल प्रबंधन ने दोनों शिक्षकों की छुट्टी कर दी है, दूसरी ओर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कवायद शुरू की है| जानकारी के मुताबिक बनासकांठा जिले में अंबाजी के कुंभारिया के निकट प्रज्ञाचक्षु विद्यालय में कक्षा 9 पढ़ाई करने वाली छात्रा राधनपुर तहसील के निवासी है| नवोदय विकलांग विकास ट्रस्ट संचालित इस विद्यालय में छात्रा प्रज्ञाचक्षुलिपि और संगीत की शिक्षा प्राप्त करती है|

दो महीने पहले जयंती वीरचंदभाई ठाकोर नामक शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था| जिसके बाद शिक्षक चमनलाल मूलाजी ठाकोर भी अपने कमरे में छात्रा को ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया| इस घटना का खुलासा तब हुआ जब छात्रा दीपावली की छुट्टियों में अपने घर राधनपुर गई थी| जहां से वापस स्कूल नहीं जाने की हठ पकड़ने पर परिवार ने इसकी वजह पूछी| तब छात्रा ने जयंती ठाकोर और चमनलाल द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात बताई|

जिसे सुनकर परिवार चौंक पड़ा और अंबाजी पुलिस थाने में जयंती ठाकोर और चमनलाल के खिलाफ रपट दर्ज करवा दी| स्कूल प्रबंधन ने शिक्षकों की करतूतें जाने के बाद दोनों की छुट्टी कर दी है| अंबाजी पुलिस ने फरार शिक्षकों की तलाश शुरू की है|