भारत में डोनाल्ड ट्रंप के आने पर भिखारी बन गए अमीर, जानिए कैसे…

डॉनाल्ड ट्रम्प की तरफ से बनावाया गया ताजमहल कोई ऐतिहासिक इमारत नहीं बल्कि एक लग्जरी कैसिनो था। इसमें कई सुख-सुविधाएं मौजूद थीं।

ये करोड़पति जुआरियों की पसंदीदा जगह थी। डॉनाल्ड ट्रम्प ने ताजमहल कैसिनो और रिजॉर्ट को अमेरिका के न्यूजर्सी में स्थित अटलांटिक सिटी में खोला था।

इस शानदार रिजॉर्ट में वर्ष 2005 का बॉलीवुड पुरस्कार भी आयोजित किया गया था। इसके अलावा कैसिनो की ओपनिंग सेरेमनी में पॉप स्टार माइकल जैक्सन ने भी परफॉर्म किया था।

US प्रसेडिेंट डॉनाल्ड ट्रम्प ने भले ही 24 फरवरी को हिंदुस्तान में ताज महल के दीदार किए, लेकिन इससे उनका पहले से ही कनेक्शन रहा है।

आगरा के ताजमहल को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। वहीं ट्रम्प ने अपनी बीवी की जगह खुद के लिए एक आलीशान ताजमहल बनवाया था। हालांकि ताज को अपने पास रखना ट्रम्प को भारी पड़ा। क्योंकि ताजमहल के कारण से वे दिवालिया घोषित हो गए थे।