दहाड़ते हुए शेर को गोद में उठाकर तेजी से भाग रही महिला , वायरल हुआ विडियो

शेर को सबसे खतरनाक जानवरों में से माना जाता है। कोई भी इंसान शेर के आसपास जाने से पहले सौ बार सोचता है। लेकिन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक दहाड़ते हुए शेर को गोद में उठाकर तेजी से भाग रही है।

शेर की दहाड़ सुनकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले तो सड़क पर यह नजारा देखा तो देखते ही रह गए। हालांकि इसके बाद मामले की सच्चाई भी सामने आ गई।

दरअसल, इस वीडियो को यूजर्स ने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों पर शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि रात के समय में सड़क पर एक महिला शेर को गोद में लिए घूमती नजर आ रही है। शेर महिला की गोद में छटपटा रहा है और महिला उसे दबोचे हुए तेजी से लेकर भाग रही है। शेर की दहाड़ सुनकर लोग अपनी बालकनी पर आ गए और अपने कैमरे में इसे कैद करने लगे।

मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक यह शेर पालतू था और आधी रात घर से भाग गया था। इसके बाद शेर के मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी। सभी शेर की तलाश में रात को ही निकल गए थे और आखिरकार जाकर यह शेर सड़क पर घूमता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि यह घटना कुवैत के एक जगह की है और शेर की दहाड़ लोगों के लिए डरावनी साबित हो रही थी।

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों को पहली नजर में तो लगा कि शायद महिला शेर को दबाकर भाग रही है और लोग सोच में पड़ गए। इतना ही नहीं वीडियो में दिख रहा है कि जिस गली में यह महिला शेर के साथ दिख रही है वहां भी लोग अपनी बालकनी पर खड़े होकर यह नजारा देख रहे हैं।