दीया मिर्जा का बड़ा खुलासा, कहा मेरे सामने एक लड़के ने…

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से डरने की कोई जरूरत नहीं है।नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा फिल्मी दुनिया से बेशक दूर हों लेकिन सोशल मीडिया से जुड़ी रहती हैं।

 

हाल ही में उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि कैसे एक लड़का उनका पीछा किया करता था। दीया ने ये बात बच्चों के एक एनजीओ सेव द चिल्ड्रेन के कार्यक्रम में कही। जिसकी वह ब्रैंड ऐंबेसडर भी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से डरने की कोई जरूरत नहीं है।

दीया ने आगे कहा कि यह उस परेशानी को खत्म करने की क्षमता के साथ हमें सशक्त बनाता है और इससे एक बड़ा बदलाव भी आता है। इस तरह की चीजें बंद होनी चाहिए। दीया का मानना है कि सुरक्षा केवल एक कानूनी मुद्दा नहीं है। सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी जड़ें दिमाग में काफी गहराई तक हैं और यह पितृसत्तात्मकता से भी जुड़ी है।

हिंसा की अभिव्यक्ति भी रेप की तरह भयानक रूप से सकती है। उन्होंने कहा कि ‘युवाओं को भी इस तरह की हिंसा और घृणित अपराधों को करते हुए देखना मुझे हैरान कर देता है।’वर्कफ्रंट की बात करें तो दीया अपना नया प्रोडक्शन हाउस शुरू कर रही हैं। जिसमें वह फिल्म उद्योगों से जुड़े कुछ व्यक्तियों के साथ काम करने की योजना बना रही हैं। इस कंपनी का मकसद अर्थपूर्ण कहानियों को लाना होगा। इसमें मुख्य रूप से महिला प्रधान कहानियां लाने की योजना भी है। उन्होंने कहा कि वह कई लेखकों और फिल्म निमातार्ओं के साथ बातचीत कर रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा फिल्मी दुनिया से बेशक दूर हों लेकिन सोशल मीडिया से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि कैसे एक लड़का उनका पीछा किया करता था। दीया ने ये बात बच्चों के एक एनजीओ सेव द चिल्ड्रेन के कार्यक्रम में कही। जिसकी वह ब्रैंड ऐंबेसडर भी हैं।