दिन में 5 बादाम खाने से शरीर को मिलता है ये बड़ा फायदा

कोरोना काल में अच्छी इम्यूनिटी का होना बेहद जरूरी है। तभी इस गंभीर वायरस से बचा जा सकता है। ऐसे में रोजाना 5 भीगे बादाम खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है।

एक रिसर्च के अनुसार, भीगे बादाम में प्री-बायोटिक गुण होता है जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत मजबूत होने में मदद मिलती है। साथ ही आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया का निर्माण तेजी से होता है। ऐसे बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

5 बादाम को रातभर पानी में भिगोएं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। बादाम बादाम में मौजूद पोषक तत्वों की करें तो इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है।

गर्भावस्था में महिलाएं अपनी डेली डाइट में भीगे बादाम शामिल कर सकती है। इससे उसे व गर्भ में पल रहे बच्चे को पूरा न्यूट्रीशन मिलता है। ऐसे में दोनों का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है।

बादाम पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। बीमारियों से बचाव रहने के साथ दिनभर तरोताजा महसूस होता है।

वहीं बात इसे डाइट में शामिल करने की करें तो लोग इसे कच्चा व भुना खाना पसंद करते हैं। मगर असल में भीगे बादाम खाने से इसका दोगुना लाभ मिलता है। तो चलिए आज हम आपको इसे आर्टिकल में बादाम खाने के फायदे व इसका सेवन करने का तरीका बताते हैं।