पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 38,949 नए केस, जानिए कितने लोगो की गयी जान

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा औऱ पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 38,78,078 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 39,53,43,767 हुआ। देश में कोरोना के नए मरीजों से ज्यादा डिस्चार्ज के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 38,949 नए केस सामने आए और 40,026 नए डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 542 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,12,531 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.28% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.99% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 25 दिनों से 3% से कम है।

कोरोना के कुल आंकड़े-

कुल मामले : 3,10,26,829
कुल डिस्चार्ज : 3,01,83,876
सक्रिय मामले : 4,30,422
मरने वालों की संख्या : 4,12,531
कुल टीकाकरण : 39,53,43,767