2019 के चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए तमाम दलों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर अपने इंचार्ज का ऐलान कर दिया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी दिल्ली में लोक संपर्क अभियाान शुरू करने का ऐलान किया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन सेंट्रल दिल्ली में संत रविदास चौक पर लोक संपर्क अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने दावा किया है कि लोग आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी से तंग आ चुके हैं।

Image result for 2019 के चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी

माकन ने कहा कि दिल्ली की जनता को अब यह बिल्कुल अच्छे से समझ चुकी है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार झूठे वायदे करने वाली और काम नहीं करने वाली सरकार है, जबकि नरेंद्र मोदी जुमला देते हैं और काम करने में सक्षम नहीं हैं। माकन ने दावा किया है कि लोग अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर देख रहे हैं। लोगों को राहुल गांधी से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि सिर्फ वहीं सक्षम और स्थिर सरकार देने में सक्षम हैं।

लोक संपर्क अभियान की शुरुआत करने के दौरान माकन ने आस-पास के इलाकों का दौरा किया और इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दो किताबें बांटी जिसमें मोदी सरकार के झूठे वायदे और केजरीवाल सरकार का भ्रष्टाचार दर्ज है। कांग्रेस का यह लोक संपर्क अभियान 19 नवंबर तक चलेगा, जिममे तीन लाख कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के लोगों के घर-घर जाएंगे और उन्हें मोदी सरकार और केजरीवाल सरकार की हकीकत बताएंगे।