देश में फैला भय का माहौल, नेताओं को किया गया नजरबंद

दक्षिण पूर्व एशियाई देश में 1 फरवरी को तख्तापलट के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को सेना ने घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने 7 प्रमुख विपक्षी प्रचारकों के गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं।

 

अधिकारी विरोधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। मीडिया को जारी किए गए वीडियो फुटेज में लोगों को चेतावनी देने और सुरक्षा बलों को लोगों की गिरफ्तारी करते हुए दिखाया गया है।

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों की रात में हुई गिरफ्तारी से लोगों में भय का माहौल व्यापत हो रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने कहा था कि तख्तापलट के बाद से 350 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देश की निर्वाचित नेता आंग सान सु की के अलावा उनके साथ कई अन्य राजनीतिक नेताओं को नजरबंद किया गया है।