हो गया ऐलान नवंबर में होंगे मध्य प्रदेश में चुनाव?

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने होने हैं। इससे पहले सागर के कमिश्नर के एक ट्वीट ने कांग्रेस को परेशानी में डाल दिया है। ट्वीट को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि, आयोग आज चुनावों की तारीखों की घोषणा कर सकता है। यह ट्वीट एक अक्टूबर को किया गया था। कांग्रेस के कमिश्नर के इस ट्वीट पर ऐतराज व्यक्त किया है। बता दें कि, 2013 में चार अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता प्रभावी हुई थी। इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा था कि शुक्रवार पांच अक्टूबर को चुनाव की घोषणा हो सकती है।

Image result for नवंबर में होंगे मध्य प्रदेश में चुनाव?

सागर कमिश्नर मनोहर दुबे के सरकारी टि्वटर हैंडल से एक अक्टूबर को हुआ ट्वीट दिनभर चर्चा में रहा। इसमें कहा गया कि विधानसभा निर्वाचन 2018 शपथ ग्रहण समारोह चार अक्टूबर को और विधानसभा निर्वाचन 2018 आगामी माह में संपन्न किया जाएगा। इसमें मतदाताओं द्वारा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने के लिये 4 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे मतदान करने के सामूहिक रूप से संपूर्ण संभाग में एक साथ शपथ ग्रहण करने का आयोजन किया जा रहा है।

इसको लेकर कांग्रेस के आरटीआई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय दुबे ने चुनाव आयोग को शिकायत की है। दुबे ने बताया कि चुनाव की घोषणा आयोग ने नहीं की है और अधिकारी बता रहे हैं कि विधानसभा चुनाव 2018 अगले महीने (नवंबर) में होने की घोषणा कर रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए मनोहर दुबे ने कहा कि, चार अक्टूबर को पूरे संभाग में दस लाख मतदाताओं को शपथ दिलाने का कार्यक्रम है।