हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ इन सभी रोगों से मुक्ति दिलाता है दही का सेवन

दही का नाम जुबान पर आते ही सबका मन मचल जाता होगा कि हमें अब दही खानी है। दही खाने के साथ प्रयोग में लाया जाता है, वहीं पूजा पद्धति हो या कोई शुभ कार्य सब में दही का खास महत्व माना गया है। कोई सदस्य शुभ कार्य के लिए घर सेबाहर जाता है तो उसे दही खिला कर विदा किया जाता है, इससे उसके कार्य सफल की संभावना और भी बढ़ जाती है, ऐसा लोगा का मानना है।

दही के सिर्फ यहीं नहीं बल्कि दही खाने के अन्य लाभ भी हैं। लेकिन कई लोगों को इसके बारे में पता है जबकि ज्यादातर लोगों को पता नहीं है। आपको बता दें कि दूध में जब रासायनिक क्रिया होती है तो वो दही बन जाता है जिसकी वजह से दही खाने से व्यक्ति का पाचन तंत्र सही रहता है।

ऐसे में जिस व्यक्ति को एसिडिटी,कब्ज़ कि समस्या घेरे रहती है और वो इनसब समस्याओं से छुटकारा चाहता हैं, तो इनके लए दही शानदार उपाय है। ऐसे लोग प्रतिदिन कम से कम 2 बार दही का सेवन करें, ताकि आपके पेट में जो गर्मी बनी है वो दूर हो सके और तब आपको इन समस्याओं से आराम मिलेगा।

दही में सबसे ज्यादा मात्रा में प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, विटामिन-B पाए जाते हैं। ऐसे में आज आपको दही के कुछ लाभकारी गुण बता रहे हैं जिनसे आप अभी तक नही जानते होंगे!

दिल के रोगों से मुक्ति: यदि पूरे दिन में दो बार दही का सेवन करते हैं, तो व्यक्ति के दिल की धड़कन सामान्य बनी रहती है। वही उच्च रक्त चाप, हार्ट से जुड़े हुए रोग और किडनी की बीमारिया होने का खतरा भी कम रहता है। वहीँ दही शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने नही देता है।

बवासीर: अगर कोई बवासीर की समस्या से जूझ रहा है तो दिन में भोजन करने के बाद 1 गिलास छाछ में अजवायन डालकर पीने से उन्हें बवासीर की बीमारी से निजात मिल सकती है।

हड्डियों के जोड़ों में दर्द व्यक्ति के उम्र जैसे-जैसे ढलते जाते हैं, वैसे-वैसे हड्डियों के जोड़ों के दर्द की परेशानी बढ़ती जाती है। तो उन्हें प्रतिदिन दही में हिंग का छोंका लगाकर सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से जोड़ों में जो दर्द बना रहता है उससे छुटकारा मिलेगा।

हड्डियों को बनाता मजबूत: शरीर में कैल्शियम कि कमी होने से हड्डियों में दर्द बना रहता है, जिसके लिए दही का सेवन करें। क्योकि दही में कैल्शियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जिससे कि दांतों और हड्डियों में मजबूती आती है।