स्पोर्टी लुक में साइकिल चलाते हुए नजर आए तैमूर, इंटरनेट पर वायरल हुई यह तस्वीर

रीना कपूर खान  सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की फोटोज़ जब भी सोशल मीडिया पर आती हैं तो वायरल होने लगती हैं. तैमूर हैं ही इतने क्यूट. तैमूर की इन दिनों ज्यादातर एक्टिविटी वाली फोटोज़ सामने आती हैं. खास तौर पर जब वे स्कूल से आ रहे होते हैं या फिर खेल रहे होते हैं. हाल ही में उनकी कुछ नईतस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं.

जी हां लगता है तैमूर अली खान साइकिल चलाना सीख गए हैं. यह हम नहीं कह रहे बल्कि फोटोज़ कह रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तैमूर साइकिल चला रहे हैं.

तैमूर की इन तस्वीरों में वे हमेशा की तरह क्यूट नजर आ रहे हैं. तैमूर की साइकिल का कलर रेड है जिसकी सवारी कर वे बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

तस्वीर को अगर ध्यान से देखेंगे तो पता चलता है कि तैमूर की हेयरस्टाइल भी शानदार हो गई है. उनके बड़े बाल बहुत ज्यादा अच्छे लग रहे हैं.तैमूर पूरी तरह से स्पोर्टी लुक में नजर आ रहे हैं. मानो वे पूरी तैयारी से मैदान पर उतरे.इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि तैमूर भाग रहे हैं. उनके चेहरे पर बेहद खुशी है.

आपको बता दें कि तैमूर वो स्टारकिड हैं जिनकी फोटोज़ हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. लोग भी उनकी नयी तस्वीरों का इंतजार करते हैं. यही कारण है कि वे इतनी कम आयु में पॉपुलर हो गए हैं.