सेब का सिरका का इस्तेमाल करने से दूर होती है ये समस्या

वजन करने में भी सेब का सिरका काफी असरकारक होता है। इसमें मौजूद एसिटिक एसिड अतिरिक्त फैट व चर्बी को घटाता है। यह फैट को छोटे कणों में तोड़ता है और आपकी भूख को दबाने में भी मदद करता है।

अगर आपको अगर प्राइवेट पार्ट में खुजली का अहसास होता है तो भी आप सेब के सिरके का सेवन करें। सेब का सिरका वेजाइनल इंफेक्शन और वेजाइनल इचिंग को रोकने में मदद करता है। ऐसा इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों के कारण होता है। आप चाहें तो इसे प्राइवेट पार्ट में लगाएं या फिर इसका सेवन करें।

पीरियड्स के दिनों में सेब के सिरके का सेवन बेहद लाभदायी माना गया है। उन दिनों में मूड स्विंग्स, ऐंठन, जलन, फूड क्रेविंग्स, दर्द व थकान का अनुभव होना लाजमी है। इसके सेवन के लिए एक गिलास पानी में 1 या 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। फ्लेवर के लिए आप इसमें थोड़ा शहद मिलाएं।

बहुत से घरों में सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जाता है। कभी भोजन में तो कभी घर की समस्याओं को दूर करने में सेब के सिरके का प्रयोग किया जाता है।

यूं तो सिरका कई समस्याओं को बेहद आसानी से छुटकारा दिलाता है, लेकिन महिलाओं के लिए इसे विशेष रूप से लाभदायी माना गया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-