सलमान खान ने आलिया भट्ट को लेकर कह दी दिल की ये बात

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने पहली बार एक्ट्रेस आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की है। इस दौरान सलमान खान ने आलिया भट्ट को लेकर दिल में छुपे कई राज भी खोले हैं।

 

सलमान ने आलिया के बारे में कहा, ‘देखिए, वह कहां से कहां आ गई हैं। इस बात का क्रेडिट कोई और नहीं ले सकता है। अगर कोई कहे कि आलिया को मैंने बनाया है तो यह झूठ है। आलिया ने अपना टैलंट खुद चमकाया है।’

आलिया के साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा कि आलिया टैलंट की गोदाम है जबकि उनके पास कोई टैलंट नहीं है। उन्होंने कहा, ‘टैलंट की गोदाम और टैलंट के बंडल का मिलन होगा। असल में यहां कोई टैलंट नहीं है।’

सलमान ने कहा कि आलिया ने शानदार तरीक से खुद को स्टूडेंट से एक बेहतरीन एक्ट्रेस में तब्दील किया है। उसकी ग्रोथ का क्रेडिट सिर्फ उसी को जाता है। जो कोई यह कहे कि हमने उसको बनाया है, उसका विश्वास मत करना। आलिया ने खुद को तराशा है।

आपको बता दें कि भारत की रिलीज के बाद सलमान खान, दबंग 3 में व्यस्त हो जाएंगे। इसके बाद सलमान खान जय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाल्लाह’ में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। ‘इंशाल्लाह’ में सलमान-आलिया की जोड़ी पहली बार देखी जाएगी।