शादी के बाद भी लगातार अवैध संबंध बनाने की डिमांड कर रही महिला का हुआ ये हाल

महाराष्ट्र के परभणी जिले एक महिला की सेक्स को लेकर लगातार डिमांड से परेशान एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। 38 वर्षीय सचिन मितकारी परभणी में एक अस्तपाल में काम करता था, जहां एक महिला उसे अवैध यौन संबंध बनाने के लिए परेशान करती थी, जिससे तंग आकर उसने फांसी लगा ली। मितकारी का शव पड़ोसियों ने फंदे से लटका पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Image result for शादी के बावजूद लगातार अवैध संबंध

फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

परभणी में एक अस्पताल में काम करने वाले 38 वर्षीय सचिन मितकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने मितकारी का शवल परभणी-वसमत रोड पर स्थित घर में रविवार को फंदे से लटका पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई जिसने आकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मितकारी के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

महिला बना रही थी अवैध संबंध का दबाव

अपने सुसाइ नोट में मितकारी ने लिखा कि उसके अस्पताल में काम करने वाली एक महिला उसे परेशान कर रही थी और अवैध यौन संबंध बनाने के लिए उसपर दबाव बना रही थी। महिला को मितकारी की शादी के बारे में मालूम था लेकिन वो फिर भी उसपर यौन संबंध बनाने का दबाव डाल रही थी। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट के अनुसार महिला उसपर केस करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी कर रही थी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में और जांच की जा रही है। जबरन यौन संबंध बनाने का मिलता-जुलता मामला कुछ जिन पहले नोएडा में भी देखने को मिला था जब एक महिला ने 13 साल के लड़के को बंधक बना लिया था। महिला ने लड़के को बंधक बना उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन जब लड़के ने इनकार कर किया तो महिला ने लड़के के गुप्तांग को गर्म चिमटे से जला दिया।