राहुल गांधी नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, जानिए ये है वजह

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज 49 वर्ष के हो गए है हालांकि बिहार में चमकी बुखार से हो रही मौतों पर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा निर्णय लिया है

राहुल गांधी आज यानी बुधवार को अपना जन्मदिन भव्य ढंग से नहीं मनाएंगे उन्होंने देशभर में चर्चित चमकी बुखार से हो रही बच्चों की मौतों पर यह बड़ा कदम उठाया है

बताया जा रहा है कि आज केवल राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं  बच्चों से ही मुलाकात करेंगे आज राहुल का 49वां जन्मदिन हैं राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पहुंच गए हैं यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं साथ ही इस दौरान कई पार्टी कार्यकर्ता ने राहुल से अध्यक्ष पद से त्याग पत्र न देने की अपील भी की है कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने के बाद राहुल बच्चों से भी मिलेंगे

दूसरी ओर आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि राहुल गांधी के जन्मदिन के खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ”राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भगवान उन्हें लंबी जिंदगी  अच्छा स्वास्थ्य दें ” कांग्रेस पार्टी ने राहुल के जन्मदिन के मौके पर देशभर में प्रोग्रामआयोजित करने का ऐलान भी किया हुआ है दिल्ली कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित पार्टी दफ्तर में पेड़ लगाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करती हुई नजर आएगी