राशिफल 3 दिसम्बर : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी किस्मत

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मंगल के वक्री होने से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास फलीभूत होगा।

 

वृष: मंगल के वक्री होने से दांपत्य जीवन और व्यावसायिक कार्य प्रभावित हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे सफलता मिलेगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। संतान के कारण भी चिंतित हो सकते हैं, जबकि आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सुधार होगा।

सिंह: कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। मंगल का वक्री होना आपके लिए हितकर नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों और न ही व्यावसायिक मामलों में जोखिम उठाएं।

कन्या: मंगल का वक्री होना आपके लिए लाभदायी है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक सहयोग से लाभ मिल सकता है।

तुला: मंगल का वक्री होना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है और न ही दांपत्य जीवन के लिए। सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृश्चिक: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। झगड़ा, विवाद, अग्नि, दुर्घटना से बचें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं, राहत मिलेगी।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र के लिए मंगल का वक्री होना कष्टदायी है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ: पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।