राशिफल: वृश्चिक और धनु के युवा लव लाइफ को विवाह की तरफ टर्न करने में रहेंगे सफल

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। आज वृश्चिक राशि के लिए कोई भी नया कार्य प्रारंभ करने का बहुत ही सुंदर अवसर है। धनु तथा कुम्भ राशि के जातक आज विवादों से दूर रहें। वृष तथा मिथुन के जातक धन प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे। कर्क तथा सिंह राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। वृश्चिक और धनु के युवा लव लाइफ को विवाह की तरफ टर्न करने में सफल रहेंगे। 

धनु तथा मीन के लोग व्यवसाय में सफल रहेंगे। सिंह राश‍ि वाले भगवान भास्कर को प्रणाम करें। कन्या राश‍ि वालों की प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग मे आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी।

राशिफल दिनांक 22 फरवरी : यहां पढ़ें व‍िस्‍तार से

1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today: संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। आई टी और मीडिया फील्ड के जातक नई सर्विस में जाने की योजना बनाएंगे। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today: राजनीति के लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। गाय को केला खिलाएं। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today: आज धन के आगमन की संभावना रहेगी। आईटी तथा मार्केटिंग फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राश‍िफल /  Cancer Horoscope Today: धन के व्यय की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। भगवान शिव की उपासना करें। गरीबों में कम्बल का दान शुभ फलदायी है। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today: व्यवसाय में उन्नति का समय है। राजनीति से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। गाय को केला खिलाएं। गायत्री मंत्र पढ़ें। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today: धन का व्यय हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी। हरा रंग समृद्धि कारक है।

7. तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today: मीडिया और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। बीपी से प्रॉब्लम आ सकती है। संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे। नीला रंग भाग्य वृद्धि कारक है।

8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today: रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ से आज खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। पीला रंग उन्नति में सहायक है।

9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today: छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग ही आपका आत्मबल है। हेल्थ से प्रसन्नता रहेगी। गाय को गुड़ खिलाएं। सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today: मैनेजमेंट और मीडिया के लोगों को आज बहुत समय देना होगा तभी ऑफिस वर्क पूरा हो पाएगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। गरीबों में कम्बल का दान करें। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं। नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today: राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करना होगा। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। तिल का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। नीला आज का शुभ रंग है।

12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: आईटी तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। शिक्षा में उन्नति होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। श्री कृष्ण मन्दिर में एक बांसुरी चढ़ाए। कम्बल का दान करें। सफेद रंग शुभ है।