रायबरेली में लगे प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर

कांग्रेस के गढ़ में पोस्टर वॉर की शुरूआत हुई है। रायबरेली शहर के तमाम इलाकों में कांग्रेस की स्टार कैम्पेनर प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। खासबात यह है कि पोस्टर में प्रियंका गांधी को इमोशनल ब्लैकमेलर बताया गया है।Image result for रायबरेली में लगे प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर

मां के लिए करती थी इस सीट से प्रचार

बता दें कि चुनाव में कांग्रेस की खेवनहार बनकर प्रियंका गांधी वाड्रा जिले में सोनिया गांधी के लिए प्रचार करती हैं और लोगों से वोट देने की अपील करती हैं, लेकिन कई सालों से उनके जिले में न आने से लोगों में नाराजगी दिख रही है। रविवार रात शहर के त्रिपुला व हरदासपुर साथ ही खीरो के सेमरी में उनके दीवारों पर पोस्टर दिखाई दिए।

पोस्टर के माध्य कांग्रेस पर कसा तंज

पोस्टर में मैडम ‘प्रियंका वाड्रा लापता’ लिखा हुआ है। पोस्टर में हाल ही में हुई तीन घटनाओं हरचंदपुर में हुई रेल दुर्घटना, ऊंचाहार में हुए पिकअप व बस हादसा व लालगंज में दो युवकों के डूबने का जिक्र है, लेकिन इन तीन हादसों में उनके न आने पर लोगों ने पोस्टर के जरिए तंज कसा है। साथ ही लिखा है कि नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा में तो नहीं दिखाई दी? अब क्या ईद में दिखेंगी मैडम वाड्रा? प्रियंका गांधी के इस तरह के पोस्टर से रायबरेली का राजनैतिक माहौल गरमा गया है और चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है।

रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका

पिछले एक साल से राजनीतिक गलियारों में ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि प्रियंका गांधी सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से सक्रिय राजनीति से किनारा कर चुकी हैं। इसके पीछे की वजह उनकी खराब तबियत बताई जाती है। कांग्रेस, इस सीट पर कोई और उम्मीदवार खड़ा नहीं करना चाहती है। यही वजह है कि पिछले कुछ समय से ये कयास लग रहे हैं कि प्रियंका कांग्रेस की पारंपरिक सीट पर चुनाव लड़ सकती हैं। वैसे भी सोनिया गांधी के चुनाव को प्रियंका गांधी ही मैनेज करती रही हैं। रायबरेली जिले के हर नेता का प्रियंका से सीधा परिचय है।