रामविलास पासवान ने लोजपा को छोड़ बनाई अपनी अलग नयी पार्टी

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में टूट हो गई है पार्टी के बागी नेताओं ने मिलकर लोजपा से अलग पार्टी लोजपा सेक्युलर गठित की है

इस नयी पार्टी में लोकपा के पूर्व सांसद सहित राष्ट्रीय महासचिव भी शामिल हैं इसमें सबसे मुख्य राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा का नाम है, जिन्होंने अलग मोर्चे की घोषणा की है

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान को बड़ा झटका लगा है लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा ने लोजपा सेक्युलर पार्टी के गठन करने की घोषणा की हैसत्यानंद शर्मा सहित लोजपा के 116 पदाधिकरारियों ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है इन लोगों ने मिल कर अलग मोर्चे की घोषणा की है सत्यानंद शर्मा ने अलग पार्टी का गठन करते हुए रामविलास पासवान पर संगीन आरोप लगाए है

उन्होंने आरोप लगाते हुए बोला है कि लोजपा में परिवारवाद  करप्शन दोनों हावी हो चुकी है उन्होंने पार्टी पर पैसा लेकर टिकट देने का भी आरोप लगाया है उन्होंने बोला है कि लोजपा में ऐसे लोगों को टिकट दिया जा रहा है, जिन्हे पार्टी में शामिल हुए एक ही दिन हुआ  उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया गया इसके साथ ही केवल अपने परिवार के लोगों को पार्टी प्रमुख टिकट दे रही है