योगी सरकार ने किया ये बड़ा एलान , कहा इस विभाग में होगी 14 हजार से ज्‍यादा भर्तियां

3 साल की योगी सरकार के कार्यकाल में अब तक बड़ी सरकारी भर्तियों में 1 लाख 37 हजार पुलिस की भर्ती हो चुकी है। इसके अलावा 50000 टीचर की भर्ती हो चुकी है। इसके अलावा अन्‍य विभागों में एक लाख से अधिक भर्तियां हो चुकी हैं।

कुल- 2,94,080 चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग समूह ख, ग एवं घ – 8556 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्तियां- 28622 प्राविधिक शिक्षा विभाग/व्यावसायिक शिक्षा विभाग- 365 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग- 16708 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड- 137253 सहकारिता विभाग- 726 लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश- 26103 चिकित्सा शिक्षा विभाग- 1112

जानकारी के मुताबिक, सिंचाई विभाग में इस समय 14000 से ज्यादा रिक्तियां हैं। विभाग में इस समय लिपिक के पद पर 2,375 रिक्तियां, सींचपाल के पद पर 4,587, सींच पर्यवेक्षक के पद पर 849, जिलेदार के पद पर 430, कार्य पर्यवेक्षक के पद पर 49, मुंशी के पद पर 315, हेड मुंशी के पद पर 38, नलकूप चालक के पद पर 5,724 वैकेंसी मिलाकर कुल 14,367 रिक्तियां हैं।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बड़ी संख्या में भर्तियां करने जा रही है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग में जल्द 14000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होने जा रही है।

इसको लेकर यूपीएसएससी जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में समूह ख एवं ग के 14,000 से अधिक रिक्त पदों पर जल्दी नियुक्तियां होंगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। इसमें संविदा पर होने वाली भर्तियां भी शामिल हैं।