यूपी: दुर्गापूजा में झंडा लगाने को लेकर बवाल

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में दुर्गापूजा में झंड़ा लगाने को लेकर दो गुटों में बवाल हो गया। दोनों तरफ ईंट और पत्थर चले, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। हंगामें की सूचना पर पहुंची महाराजगंज ने लोगों को शांत कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस ने हंगामे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।

Image result for झंडा लगाने को लेकर बवाल

जानकारी के अनुसार, मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव का है। यहां नवरात्रि के उपलक्ष्य में झंडे लगाए जा रहे थे। इसी दौरान गांव में स्थित एक चबूतरे पर झंडा लगाया गया। इस चबूतरे पर पहले से ही दूसरे समुदाय का झंडा लगा हुआ था। जानकारी के अनुसार चबूतरे पर भगवा झंडे को देखकर किसी महिला ने अपशब्द कहना शुरू कर दिया। महिला के अपशब्द कहने के बाद माहौल गर्म गया।

दोनों तरफ से छत से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे दोनों गुटों के दर्जनों लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाल लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।