मुश्किल में रणबीर को आलिया का साथ

इसमें कोई दो राय नहीं है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों सबसे क्यूट और खूबसूरत कपल है। दोनों अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट न्यूयॉर्क में है। जी हां आलिया भट्ट की न्यूयॉर्क में मौजूदगी का पता उनकी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चला है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो शेयर की है और कैप्शन देते हुए लिखा कि, ‘The Big Apple.’

Image result for मुश्किल में रणबीर को आलिया का साथ

अब आलिया भट्ट की यही बात रणबीर कपूर को उनके और भी करीब ले जाती है। क्योंकि आपको बता दें कि रणबीर कपूर के पिता और अभिनेता ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में ही अपना इलाज करा रहे हैं। यही कारण है कि इन दिनों नीतू कपूर, रणबीर कपूर और ऋषि कपूर के साथ ही है। ऐसे में आलिया भी उनसे मिलने न्यूयार्क गई है।

बता दें कि आलिया सितंबर में रणबीर कपूर के जन्मदिन को स्पेशल मनाने के लिए काफी मेहनत की थी। उन्होंने खुद रणबीर कपूर के लिए बर्थडे केक बनाया था।

अगर हम दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। जिसकी शूटिंग इस वक्त दोनों कर रहे हैं। बता दें कि ये पहला ऐसा मौका होगा जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर शमशेरा जैसी फिल्मों में नजर आने वाले है। वहीं आलिया भट्ट की बात करें तो वो कलंक और गली बॉय जैसी फिल्में दिखाई देने वाली है।