महाराष्ट्र में हुई सड़क दुर्घटना

 महाराष्ट्र के पुणे-औरंगाबाद राजमार्ग पर एक निजी बस की ट्रक से टक्कर में लोगों की मौत हो गई। अहमदनगर पुलिस नियंत्रण अधिकारी रियाद ईनामदार ने बताया कि दुर्घटना तड़के 5.20 बजे उस दौरान हुई जब तेज रफ्तार बस औरंगाबाद से पुणे जा रही थी।

Image result for महाराष्ट्र में हुई सड़क दुर्घटना

बस जैसे ही वादेगाव्हां इलाके में पहुंची इसका अचानक नियंत्रण खो गया और वह राजमार्ग के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

रियाद ने बताया कि आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार दर्जनों लोग घायल हो गए जिन्हें शिरूर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।