स्वस्थ बॉडी के लिए सही समय पर खाना खाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना। कभी-कभी कुछ लोग भूख ना लगने की समस्या से परेशान रहते हैं। भूख ना लगने के कारण बॉडी में कमजोरी आने लगती है व बॉडी की इम्युनिटी क्षमता निर्बल हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनके प्रयोग के बाद से आपकी भूख न लगने की समस्या दूर हो जाएगी।
1- अगर आपको भूख ना लगने की समस्या है तो एक चम्मच हरे धनिए के रस में थोड़ा-सा नमक व नींबू का रस मिलाकर पिए। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।
2- खाना खाने के आधा घंटा पहले अदरक के 1 टुकड़े पर नमक लगाकर खाने से भूख ना लगने की समस्या दूर हो जाती है।
3- प्रतिदिन सलाद में मूली काली मिर्च व नमक का सेवन करें। ऐसा करने से आपकी भूख बढ़ जाएगी।
4- सेब के साथ काली मिर्च का सेवन करने से भी भूख ना लगने की समस्या दूर हो जाती है।
5- नियमित रूप से प्रातः काल खाली पेट एक गिलास काले नमक का पानी पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है व भूख बढ़ती है।