भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

दिनोंदिन पारा चढ़ रहा है ऐसे में दिल्‍ली  एनसीआर में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है

मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में आज अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने का अनुमान है रेड अलर्ट को देखते हुए लोगों को गर्मी की मार से बचकर रहना होगा बुधवार  गुरुवार के लिए भी दिल्ली में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है

इस बीच अधिकतम तापमान 43 डिग्री  42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है इन तीन दिनों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से धूल भरी आंधी  तूफान की आसार बन रही है शुक्रवार  शनिवार को भी दिल्ली का तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रहने की आसार है इसके लिए वैसे कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है