भारत में जारी हुई चीन से हमले की चेतावनी, शुरू हुई तैयारी…

भारत के लिए दीर्घकालीन चेतावनी के तौर पर भी लिया जाना चाहिए। कोरोना वायरस  को प्रयोगशाला में तैयार किये जाने के आरोप के बाद इस बात पर सतर्कता जरूरी है कि अन्य कितने किस्म के वायरस धीरे धीरे हवा में विभिन्न माध्यमों से फैल सकते हैं।

 

वर्तमान में भारतीय चिकित्सा व्यवस्था की तैयारी कोरोना को लेकर ही है। इसके बीच ही मच्छरों से फैलने वाले दूसरे वायरस की खबर आयी है। यह नया वायरस भी लोगों को कई किस्म की परेशानियां दे सकता है.

जिसमें मेनिनजाइटिस, इंसीफिलाइटिस और फ्रेब्राइल बुखार शामिल है। चीन और वियतनाम में इस वायरस के सक्रिय होने की पुष्टि हो चुकी है। यह वायरस मच्छरों और शूकरों के जरिए लोगों तक पहुंच रहा है, जैसी रिपोर्ट इन दोनों देशों यानी चीन और वियतनाम से आयी है। जिस प्रजाति के मच्छरों से यह फैल रहा है, वे क्यूलैक्स मच्छर हैं।

भारत में अब चीन से दूसरे वायरस हमले की चेतावनी जारी हो गयी है। इस वायरस का नाम कैट क्यू वायरस है और यह भी चीन से ही भारत के अंदर दस्तक दे रहा है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने समय रहते इस बारे में देश को सतर्कता संदेशदिया है। यह वायरस भी लोगों को भीषण तौर पर बीमार करने की क्षमता रखता है।कोरोना वायरस का संकट समाप्त होने के पहले ही वायरस हमले का यह दूसरा  झटका