भारत के इस खतरनाक मिसाइल के निशाने पर आया चीन, एक छोटी सी गलती पर…

भारत की परमाणु नीति पहले सुरक्षात्मक थी लेकिन जब से भारत में मोदी सरकार आई है। तब से भारत की ये नीति आक्रामक हो गयी है। इसलिए चीन भारत को धमकाने की कोशिश ना करें, क्योंकि चीन के उकसावे के बाद भारत अपनी ताकत दिखाने से पीछे नहीं हटेगा।

 

2017 डोकलाम विवाद के बाद भारत ने अपने परमाणु रणनीति का ध्यान पाकिस्तान से हटाकर पेइचिंग पर केंद्रित कर लिया है। भारत के परमाणु मिसाइलों के निशाने पर अब चीन की राजधानी पेइचिंग भी हैं।

चीन सीमा पर भारत के साथ तनाव को बढ़ा रहा हैं तथा भारत को युद्ध की धमकी भी दे रहा हैं। इसी बीच अमेरिकी थिंक टैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है की चीन भारत को युद्ध की धमकी देना बंद करें तथा युद्ध करने की भूल बिल्कुल ना करें।

भारत के परमाणु हथियारों के निशाने पर हमेशा से ही पाकिस्तान था लेकिन भारत अब अपने परमाणु हथियारों के निशाने पर चीन को रखा है,  क्योंकी भारत को सबसे ज्यादा खतरा चीन से महसूस हो रहा है।