भाजपा MLA ने कांग्रेस नेता को दी जान से मारने की धमकी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव पास आते ही नेता अब एक दुसरे पर आरोप और प्रत्यारोप लगाने लगे है। ऐसा ही एक मामला जबलपुर जिले की पूर्व विधानसभा सीट पर सामने आया है। यहां भाजपा विधायक अंचल सोनकर द्वारा कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है। कांग्रेस नेता ने इस मामले की शिकायत पुलिस की है। फिलहाल पुलिस वायरल ऑडियो की जांच करने की बात कर रही है।Image result for भाजपा MLA ने कांग्रेस नेता को दी जान से मारने की धमकी

जबलपुर के छोटी ओमती के रहने वाले रिंकू भोला ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। जिसमें उसने फोन पर विधायक द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने की बात कही है। शिकायतकर्ता रिंकू ने बताया कि भाजपा विधायक ने उसे गालियां देते हुए फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता रिंकू ने पुलिस को ऑडियो रिकॉर्ड पर दिया है।

अपने खिलाफ शिकायत होने पर बीजेपी विधायक ने अंचल सोनकर ने कहा कि ये कांग्रेस की चाल है। उन्होंने कहा कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है, उक्त टेप में उनकी आवाज नहीं। वहीं, एसपी अमित सिंह का कहना है कि विधायक के खिलाफ शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएंगी।