बड़ीखबर: भाजपा सांसद भोला सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

बिहार के बेगूसराय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद भोला सिंह का शुक्रवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 79 साल के थे। दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

सिंह के परिजनों के मुताबिक, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें चार दिन पहले राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भोला सिंह बेगूसराय से आठ बाार विधायक चुने गए। वह कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल जैसी पार्टियों के भी सदस्य रहे थे। 2014 में सिंह बेगूसराय से भाजपा के सांसद चुने गए।

तीन जनवरी 1939 को जन्मे सिंह बिहार में भी कई विभागों का मंत्री पद का दायित्व संभाल चुके थे।