बुटीक संचालिका की गोली मार के हुई हत्या पति आईसीयू में भर्ती, मामला है कुछ ऐसा

अजबपुर रोड स्थित बुटीक संचालिका की गोली मार के हत्या कर दी गई जबकि उसके पति को पेट में गोली लगी है। पति को आईसीयू में भर्ती कराया है। परिजनों ने एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस उसकी तलाश कर रही है।नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि अजबपुर निवासी कामना का घर पर ही बुटीक है जबकि उसका पति कपिल उसका साथ काम में सहयोग करता है। गुरुवार की रात पति पत्नी कमरे में मौजूद थे जबकि सास भी मौजूद थे। देर रात्रि कामना को किसी ने गोली मार दी।

जबकि उसके पति के पेट में गोली मारी गई। कपिल ने अपने परिजनों को फोन कर गोली लगने की सूचना दी। कपिल का भाई गणेश बिहार में रहता है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कपिल ने एक युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।