प्रदेश के दौरे पर निकलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, ये है प्लान

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने पूर्वांचल में अपनी जमीन मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश के दौरे पर निकलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 18 मार्च को प्रयागराज पहुंचेंगी। इसके बाद 19 मार्च को भदोही से होकर मिर्जापुर और 20 मार्च को काशी की यात्रा करेंगी।

प्रियंका गांधी मिर्जापुर के चुनार से सुबह नौ बजे सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होंगी। 10 बजे सुबह शीतला मंदिर में दर्शन पूजन के बाद महिला समूह से मुलाकात करेंगी। 10:30 बजे शीतला मंदिर से शूलटंकेश्वर के लिए रवाना होंगी और 11 बजे शूलटंकेश्वर पहुंचेंगी।

12:25 बजे शूलटंकेश्वर से रामनगर स्टीमर के जरिए प्रस्थान करेंगी। 2:30 बजे रामनगर से अस्सी घाट और 3:30 बजे अस्सी से दशाश्वमेध घाट जाएंगी। स्थानीय लोगों से मुलाकात के साथ जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगी।

बाबा विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। इसके बाद मैदागिन स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग बैठक और होली मिलन समारोह में शिरकत करेंगी।