पुरानी दोस्ताना को फिर से बनाने की कोशिश कर रहे है कारन

एक दोस्ताना करन जौहर के पिता ने बनाई थी जो 1980 में रिलीज हुई थी। अमिताभ बच्चन, जीनत अमान और शत्रुघ्न सिन्हा लीड रोल में थे। दूसरी दोस्ताना करन ने बनाई जो 2008 में रिलीज हुई थी। इसमें अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा थे।

2008 की दोस्ताना का दूसरा भाग बनाने की कोशिश करण अरसे से कर रहे हैं। कई स्क्रिप्ट वे सुन चुके हैं, लेकिन पसंद ही नहीं आ रही है। बार-बार रिजेक्ट कर देते हैं। सुनने में आया है कि अब उन्हें एक स्क्रिप्ट पसंद आ गई है और वे दूसरा भाग बनाने के लिए तैयार हैं। इसमेंदोस्ताना वाला कोई भी कलाकार नजर नहीं आएगा। अभिषेक का तो मार्केट ही खत्म हो गया है। प्रियंका चोपड़ा की हिंदी फिल्मों में रूचि दिन पर दिन कम होती जा रही है।

करन इस फिल्म में राजकुमार राव को लेना चाहते हैं। राजकुमार का इन दिनों बड़ा नाम हो गया है। करन ने उनसे मुलाकात पिछले दिनों की थी। यदि राजकुमार यह फिल्म साइन कर लेते हैं तो यह उनकी करन के साथ पहली फिल्म होगी।