पीरियड्स की वजह परेशान महिला ने जब किया ये तो निकली ये गंभीर बीमारी

इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स में रहने वाली मिशेल बैल अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित थी। दरअसल यह महिला अपने पीरियड्स की वजह परेशान थी। बता दे इस महिला के पीरियड्स काफी समय तक लगातार चलते थे। जिसमें कभी कभी इस महिला को हैवी ब्लीडिंग की वजह से शर्मिंदा भी होना पड़ता था।

जब ये महिला लगातार होने वाले पीरियड्स से परेशान हो गयी तो इन्होंने डॉक्टर को दिखने का निर्णय लिया। जब ये महिला अपनी परेशानी लेकर डॉक्टर्स के पास पहुंची तो डॉक्टर न इन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि आपको इ समस्या अपने मोटापे का कारण हो रही हैं। आपको अपने बढ़ते हुए वजन को थोड़ा सा कण्ट्रोल करना चाहिए।

मिशेल ने कहा, ‘ मुझे पेट में भयानक दर्द होता था। रिलेशन बनाने के बाद ब्लीडिंग होने लगती थी। मुझे लग रहा था कि मुझे कोई बीमारी हो गई है पर जब डॉक्टर के पास पहुंची तो उसने साफ कह दिया कि मेरा मोटापा इसकी वजह था। पर मैं इस बात से सहमत नहीं थी मेरी हाइट 6 फीट से ज्यादा है। ऐसे में मेरा वजन इतना ज्यादा भी बुरा नहीं था’।

मिशेल ने यह भी बताया कि ‘उसको सबसे ज्यादा परेशानी तब होने लगी जब उसके पीरियड्स की वजह से उसके कपड़े के साथ साथ उसका टावल तक भीगने लगा। मिशेल के लिए इससे ये समझना काफी था कि ये उनके वजन की वजह से नहीं हो रहा था।’

मिशेल जब इन सब से बहुत ज्यादा परेशान हो गयी तब उन्होंने अपनी ये परेशानी अपने पति को बताई। जिसके बाद ये कपल डॉक्टर के पास पंहुचा। दूसरे डॉक्टर को भी पहले डॉक्टर के जैसे लगा कि इसका कारण मोटापा हो सकता हैं। लेकिन उसने मिशेल की पूरी बात को सुना और गंभीरता के साथ लेते हुए उसका इलाज शुरू किया। जिसके बाद जांच के दौरान पता चला कि ये महिला गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

डॉक्टर ने कहा कि ‘मिशेल को सोचना सही था। लेकिन उन्होंने मिशेल को बताने से पहले ये भी कहा कि उन्हें हिम्मत से काम लेना होगा। दरअसल, हैवी पीरियड का कारण ओवरियन कैंसर। डॉक्टर ने कहा कि मिशेल के गर्भाशय में एक सिस्ट था जो 10 सेंटीमीटर का था।’