पिता के दिए गए इस गम से उबर नहीं पाईं प्रियंका, शेयर की ये इमोशनल तस्वीर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने परिवार के बहुत करीब हैं. इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वह आए दिन सोशल मीडिया पर परिवार के साथ की फोटोज़ शेयर करती रहती हैं.
प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पिता के साथ की एक तस्वीर शेयर की है. इसके साथ ही एक इमोशनल कैप्शन लिखा जिसे पढ़कर आप इतना जरूर कह सकते हैं प्रियंका अपने पिता को बहुत याद करती हैं.
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पिता अशोक चोपड़ा (Ashok Chopra) का निधन 10 जून, 2013 को हुआ था. पिता की डेथ एनिवर्सरी पर प्रियंका ने पिता के साथ की बचपन की तस्वीर शेयर की. इसके साथ ही लिखा- ‘6 वर्ष बीत गए, ऐसा लगता है कि हमनें आपको बस कल ही खो दिया. पापा आपको बहुत मिस करती हूं.‘ इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा एक पेड़ की टहनी पर बैठी हुई हैं  पोज दे रही हैं. वहीं उनके पिता उनके पास खड़े हुए हैं.
प्रियंका पिता अशोक चोपड़ा के दिल के बेहद करीब थीं. पिता के निधन के वक्त वह टूट गई थीं. पिता के निधन के बाद प्रियंका ने अपने परिवार को संभाला. प्रियंका ने बीते वर्ष 24 अगस्त को अपने पिता का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था. अशोक चोपड़ा के जन्मदिन पर पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल ट्विटर पर इमोशनल पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था.प्रियंका ने लिखा था- ‘आपको बहुत मिस करती हूं. जन्मदिन मुबारक हो.‘ इस पोस्ट के साथ प्रियंका ने  वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके पिता के साथ बिताए गए लम्हों ही कुछ फोटोज़ हैं.
पिता के जन्मदिन को खास तरह से याद करने के लिए प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा  जाह्नवी कपूर के साथ डिनर पर गई थीं. इस डिनर डेट की कई फोटोज़ सामने आई हैं. एक तस्वीर में प्रियंका अपनी मां के साथ केक काटती हुई नजर आ रही हैं. वहीं कुछ तस्वीरों में वह श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ नजर आईं.
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा मुख्य तौर पर बरेली की रहने वाली हैं. प्रियंका के पिता अशोक चोपडा़ पेशे से चिकित्सक थे. प्रियंका के पिता के निधन के बाद मुंबई अंधेरी में एक रोड का नाम लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक चोपड़ा मार्ग रखा गया. फिल्मों की बात करें तो प्रियंका जल्द ही ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में नजर आएंगी. इस फिल्म में प्रियंका के अतिरिक्तफरहान अख्तर भी हैं.