पश्चिमी म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर मंडराया ये खतरा, फ़ायरिंग में 6 लोगो की हुई मौत

पश्चिमी म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर म्यांमार की सेना की फ़ायरिंग में कम से कम छह लोग मारे गये। इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रोहिंग्या मुसलमानों पर म्यांमार की सेना की फ़ायरिंग की यह घटना, राख़ीन प्रांत में घटी जहां म्यांमार की सेना ने लगभग 300 रोहिंग्या मुसलमानों को हिरासत में ले लिया।

पार्स टुडे डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से राख़ीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों और म्यांमार के सैनिकों के बीच टकराव का क्रम जारी है।

पिछले 2 वर्षों के दौरान राख़ीन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों पर म्यांमार की सेना और बौद्ध चरमपंथियों के हमलों में 6 हज़ार से अधिक रोहिंग्या मुसलमान मारे गये और 8 हज़ार से अधिक घायल हुए जबकि 10 लाख से अधिक अन्य लोग बेघर हुए हैं।