परिणीति चोपड़ा को जूता चुराने की रस्म में जीजा निक जोनस ने दिया था ये तोफा, सच जान प्रियंका…

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में निक जोनस से शादी की थी। इस शादी का कार्यक्रम जोधपुर के उमेद भवन में आयोजित किया गया था। लगभग 6 महीने बीत जाने के बाद भी इस रॉयल शादी की आज भी चर्चा होती रहती है।

इस बार चर्चा में आने की वजह कुछ और ही है। वजह है परिणीति और निक जोनस के एक रस्म को लेकर। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने जूता चुराने की रस्म में मिलने वाली चीज के बारे में खुलासा किया है। परिणीति ने बताया है कि उन्हें निक जीजू ने जूता चुराई में क्या कुछ दिया था।

दरअसल, परिणीति हाल ही में बीएफएफ वोग सीजन 3 में सानिया मिर्जा के साथ पहुंची थीं। यहां परिणीति ने बताया कि जूता छिपाई रस्म में निक ने उन्हें क्या दिया था। प्रियंका की शादी के दौरान एक सवाल बहुत चर्चा में रहा था। इस सवाल पर परिणीति ने बताया है कि निक ने उन्हें बहुत सारे पैसे और हीरे की अंगूठी दी थी।

परिणीति ने कहा, ‘वो (निक जोनस) हम लोगों से ज्यादा तैयारी करके आए थे। हमें लगा हम ही लोग बहुत होशियार हैं। हम लोगों ने ये रस्म की और उनसे कैश मांगा। वो पहले से ही तैयार थे। उन्होंने किसी को इशारा किया और हम सब बहने पीछे देखने लगीं। फिर वहां एक शख्स बड़ी सी ट्रे लेकर आया जिसमें हीरे की कई सारी अंगूठियां थीं।’

परिणीति आगे बतातीं हैं कि ‘हमें हीरे की अंगूठियों के अलावा कई सारे गिफ्ट और कैश भी मिले। तो मुझे ये बताने में बहुत खुशी है कि निक जीजू कितने दिलदार हैं। प्रियंका अपनी शादी में बहुत खुश और उत्साहित थीं। बरात आने से पहले ही वो तैयार हो गई थीं। फिल्मी स्टाइल में भागकर आई और अपनी बरात देखी।’

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म साइना नेहवाल की बायोपिक की तैयारी कर कर रही हैं। पहले इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को साइन किया गया था। अब परिणीति, साइना के किरदार में नजर आएंगी।