पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर जूता फेंकने वाले शख्स को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंकने के मामले में एक शख्स को कोर्ट ने दो साल जेल की सजा सुनाई है। पूरा मामला साल 2017 है, जब पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान प्रकाश सिंह बादल अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव में रैली को संबोधित कर रहे थे। उस समय प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुख्यमंत्री भी थे। इसी रैली के दौरान ही उन पर इस शख्स ने जूता उछाल दिया था। उसी मामले में कोर्ट ने आरोपी शख्स को दो साल जेल की सजा सुनाई है।

Image result for पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल

पूरा मामला प्रकाश सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र लाम्बी का है, उस समय बादल राट्टा खेरा गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे और रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली को संबोधित करने के बाद ही कुछ लोगों का समूह वहां पहुंचा, उनमें से किसी ने प्रकाश सिंह बादल पर जूता उछाल दिया। हालांकि बाद में आरोपी शख्स को पकड़ लिया गया।

जूता फेंकने को लेकर सजा पाने वाले शख्स की पहचान गुरबचन सिंह के तौर पर हुई है। मुक्तसर एसएसपी ध्रुमन निम्बाले ने बताया कि गुरबचन सिंह, सिख नेता अमरीक सिंह अजनाला का करीबी रिश्तेदार है। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान और बादल सरकार के दौरान कथित सरकारी निष्क्रियता को लेकर इस शख्स ने ये कदम उठाया। पूरे मामले में जरूरी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसमें अब उसे कोर्ट ने दो साल जेल की सजा सुनाई है।