नौ दिन इलाज के बाद डॉक्टर ने दिया जवाब, पत्नी ने रोज़ बनाये यौन सम्बन्ध फिर हुआ ये…

अमेरिका के जॉर्जिया में शादी के सात महीने बाद ही एक शख्स का एक्सीडेंट हो गया और वो कोमा में चला गया। नौ दिन तक इलाज करने के बाद डॉक्टर्स को लगा कि उसकी जीने की उम्मीद बेहद कम बची है, ऐसे में उन्होंने यही बात उसकी न्यूली वाइफ को बताते हुए उसका लाइफ सपोर्ट सिस्टम का प्लग निकालने के लिए कहा। लेकिन महिला ने उनकी बात नहीं मानी।

महिला रोज उसके साथ सोती और उसे प्यार करती। कुछ दिनों बाद वो शख्स होश में आ गया और आते ही उसने वाइफ से कहा, ‘मैं कोशिश कर रहा हूं’। हालांकि करीब तीन साल की उसकी याददाश्त पूरी तरह से जा चुकी थी। ये स्टोरी अमेरिका के सेवान्ना शहर में रहने वाली महिला डेनियल डेविस और उसके हसबैंड ब्रायन डेविस की है। जिनकी शादी दिसंबर 2010 में हुई थी। शादी के सात महीनों बाद जुलाई 2011 में जब एक दिन ब्रायन अपनी बाइक से कहीं जा रहा था तो उसका भयानक एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि उसे ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजुरी हो गई और दिमाग की कई हड्डियां टूट जाने की वजह से वो कोमा में चला गया। जिसके बाद जान बचाने के लिए उसे जीवनरक्षक प्रणाली पर रखना पड़ा। नौ दिन तक इलाज करने के बाद डॉक्टर्स ने उसकी वाइफ को बताया कि इस तरह के केस में 90% मरीजों को होश नहीं आता है। ऐसे में ब्रायर के बचने की उम्मीदें भी काफी कम हैं। उन्होंने साफ करते हुए बताया कि, अगर मेरा कोई रिश्तेदार होता तो मैं उसे प्लग निकालने की सलाह देता।

हालांकि डेनियल ने डॉक्टर्स की बात नहीं मानी। उसे ईश्वर पर पूरा भरोसा था। महिला रोज उसके साथ सोती और उसे प्यार करती।इसके बाद अगले कुछ हफ्तों तक डेनियल जी जान से ब्रायन की देखभाल करती रही और एक दिन अचानक उसे होश आ गया। ब्रायन को जब होश आया तब उसने कहा, ‘I’m trying’ (मैं कोशिश कर रहा हूं). इस बात से डेनियल बहुत ज्यादा खुश हो गई। हालांकि उस वक्त उसे बहुत बड़ा झटका लगा जब उसे पता चला कि ब्रायन की पिछले तीन साल की याददाश्त जा चुकी है। उसे याद नहीं था कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और उसकी शादी भी हो चुकी है।

जब उसे बताया गया कि डेनियल उसकी वाइफ है तो वो बहुत ज्यादा खुश हो गया। होश में आने के कुछ वक्त बाद दिए एक इंटरव्यू में उसने बताया कि जब उसे ये पता चला कि डेनियल उसकी वाइफ है, तो उसने पहले उसे देखा और फिर मन ही मन कहा वाह। ब्रायन होश में आ चुका था, लेकिन इसके बाद भी उसकी हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं थी। उसके हाथ-पैरों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद डेनियल ने ब्रायन को पहले की तरह बनाने के लिए काम करना शुरू कर दिया।

डेनियल ने अगले कई महीनों तक योगा, एक्सरसाइज, फिजियोथैरेपी और अन्य थैरेपी का इस्तेमाल करते हुए उसे ठीक करने की कोशिश की। जिसका असर भी हुआ और धीरे-धीरे ब्रायन ने दोबारा अपनी बॉडी पर कंट्रोल हासिल कर लिया। डेनियल का कहना है कि ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजुरी होने पर पेशेन्ट्स को इससे उबरने में कई बार 10 साल से ज्यादा का वक्त भी लग जाता है। उनके मुकाबले ब्रायन ने बहुत तेजी से खुद को संभाला और काफी ज्यादा सुधार हासिल कर लिया। उसके मुताबिक लोग जानते नहीं हैं कि वे अपनी बॉडी से कितना कुछ कर सकते हैं। वे इसे बहुत हल्के में लेते हैं।