दो साल के बच्चे के सामने मां से रेप

पंजाब के लुधियाना जिले में बलात्कार का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला के साथ उसके दो साल के मासूम बच्चे के सामने ही बलात्कार किया गया। महिला द्वारा इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे उम्र में बहुत छोटा था। यही नहीं, आरोपी दूसरे दिन भी अपराध को अंजाम देने की नीयत से घर पर आ धमका।

Related image

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी बुधवार को महिला के घर में जबरन घुस गया। उसने महिला की पिटाई की और उसके बाद रेप किया। महिला का पति उस वक्त घर पर नहीं था। महिला ने पुलिस में दर्ज एफआईआर में ये भी बताया है कि आरोपी अगले दिन भी इसी नीयत से घर में आ धमका था।

दूसरे दिन फिर से आरोपी के घर में जबरन दाखिल होने पर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। लुधियाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।