दूरदर्शन की इस वरिष्ठ एंकर का अकस्मित हुआ निधन, मीडिया जगत में दौड़ी शोक की लहर

दूरदर्शन की मशहूर और वरिष्ठ एंकर Neelam Sharma का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो कैंसर से पीड़ित थीं। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर नीलम के निधन की सूचना दी है। नीलम दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं। नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है। दूरदर्शन ने लिखा कि ‘DDNews की वरिष्ठ एंकर Neelum Sharma के असामयिक निधन पर दूरदर्शन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि, ‘नारी शक्ति’ सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ आदि कई लोकप्रिय कार्यकमों का संचालन किया।’

वह पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। नीलम को मार्च में ही ‘नारी शक्ति’ सम्मान मिला था। नीलम को इसके अलावा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था। नीलम ने अपने 20 साल के करियर में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया। नीलम ने 1995 में दूरदर्शन से करियर की शुरुआत की थी।