दीपिका पादुकोण ने खरीदा इतना महंगा मंगलसूत्र

बॉलीवुड की सबसे शाही शादी जल्द ही होने जा रही है। हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। दोनों ने बीतो दिनों ही शादी का ऐलान किया है। दोनों 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी रचाएंगे। इनकी शादी की तैयारियां इन दिनों जोरों शोरों से चल रही हैं। इस शादी से जुड़ी अलग अलग तरह की जानकारियां आ रही है। वैसे देखा जाए तो इस शादी की हर बात ही निराली है… इंडिया के बजाए इटली जाकर हिन्दु रिती-रीवाज़ से दीपिका रणवीर शादी करेंगे। अब दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. हाल ही में दीपिका के घर में नंदी पूजा हुई है। शादी की तैयारियों में दोनों का परिवार इन दिनों जोरों शोरों से लगा हुआ है।

Image result for दीपिका पादुकोण ने खरीदा इतना महंगा मंगलसूत्र

अब खबर आ रही है कि दीपिका ने शादी से पहले अपने लिए एक मंगलसूत्र खरीद लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ने अपने लिए एक मंगलसूत्र खरीदा है। दीपिका का ये मंगलसूत्रा मुंबई के अंधेरी एक ज्वेलरी शॉप से लिया गया है। दीपिका ने खुद ये मंगलसूत्र डिसाइड किया है। उन्होंने खुद ही शॉप पर जाकर इसे फाइनल किया है। इस मंगलसूत्र की कीमत लगभग 20 लाख बताई जा रही है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इसी शॉप से दीपिका ने गले का हार भी खरीदा है। Image result for दीपिका पादुकोण ने खरीदा इतना महंगा मंगलसूत्र

दीपिका ने जो मंगलसूत्र खरीदा है वो हीरों का बना हुआ है। मंगलसूत्र में हीरों का काम किया गया है। अब ऐसे में साफ है कि दीपिका शादी के लिए बिल्कुल रेडी है। दीपिका की शादी दो रीति रिवाजों से होगी। दरअसल रणवीर जहां सिंधी हैं तो वहीं दीपिका कन्नड़ है। ऐसे में इन दोनों ही रीति रिवाजों से इनकी शादी होगी। बीते दिनो ही दीपिका के घर में नंदी पूजा हुई है। बता दें कि दीपिका-रणवीर 14 औऱ 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। इसके बाद दोनों ही बैंगलोर और मुंबई में रिसेप्शन देंगे।