दिल्ली में रेव पार्टी पर छापेमारी, ड्रग्स, शराब और अर्द्धनग्‍न लड़कियां के साथ मिले इतने ज्यादा…

देर रात तक फुल वॉल्‍यूम म्‍यूजिक, जगमग लाईटें, नशे में डूबे युवाओं की फौज और अर्द्धनग्‍न अवस्‍था में डांस फ्लोर पर थिरकती कमसीन बलाएं। जी हां इतना यह बताने के लिये काफी है कि यहां बात रेव पार्टी की हो रही है। शनिवार देर रात दिल्ली के छतरपुर में पुलिस और आबकारी विभाग ने रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है।

छापेमारी में भारी मात्रा में ड्रग्स और शराब जब्त किया गया है। रेव पार्टी के मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। रेव पार्टी के दौरान करीब एक हजार लोग शामिल थे। जिसमें कई नाबालिग लड़के और लड़कियां भी शामिल हैं।

विदेशी बैंड कर रहा था परफॉर्म, अय्याशी की ‘दूसरी दुनिया’ में ले जा रही थीं कमसीन बलाएं
अधिकारियों ने बताया कि यह पार्टी छतरपुर में एक फैशन डिजाइनिंग कंपनी के हॉल में हो रही थी। उन्होंने बताया कि रेव में नाबालिगों को भी शराब परोसा जी रही थी। इस पार्टी में शामिल लोग गुड़गांव, फरीदाबाद और नोएडा के निवासी हैं। अधिकारियों ने बताया कि पार्टी हॉल से शराब की 300 से ज्यादा और बीयर की करीब 350 बोतलें जब्त की गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक रेव पार्टी के दौरान विदेशी बैंड परफॉर्म कर रहा था।

2500 रुपए था रेव पार्टी का एंट्री फी

पुलिस के मुताबिक रेव पार्टी एक फार्म हाउस में गैर कानूनी तरीके से चल रही थी। इसमें आने वाले लोगों से 2500 रुपये वसूला जाता था। पार्टी में कई नाबालिग लड़के-लड़कियां भी शामिल थे जो दिल्ली से सटे नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम से आये हुए थे।

पिछले महीने नोएडा में पकड़ा गया था रेव पार्टी
पिछले महीने नोएडा पुलिस ने भी एक रेव पार्टी पर छापा मारा था। पुलिस अधिकारी से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक फार्म हाउस के बाहर खड़ीं 39 लग्जरी कारें और 9 महंगी-महंगी बाइक भी बरामद हुई थीं। रेव पार्टी में क्लास 10 और 12वीं में पढ़ने वालीं लड़कियां भी शामिल थीं। वहीं छात्रों के अलावा कई नामी बिजनेसमैन भी पार्टी में शामिल थे।

क्‍या है रेव पार्टी रेव पार्टी

शराब, ड्रग्स, म्यूजिक, नाच गाना और सेक्‍स का कॉकटेल होता है। ये पार्टियां बड़े गुपचुप तरीके से आयोजित की जाती हैं और जिनको बुलाया जाता है वे लोग पार्टी के बारे में वे सर्किट के बाहर के लोगों को जरा भी भनक नहीं लगने देते। नशीले पदार्थ बेचने वालों के लिए ये रेव पार्टियां धंधे की सबसे मुफीद जगह बन गई हैं।